Gold Price Today : भारतीय सर्राफा बाजार में आज बुधवार को सोना और चांदी दोनों के दामों में नरमी देखने को मिली है। अगर आप सोने की ज्वेलरी खरीदने या निवेश करने की सोच रहे हैं, तो ताज़ा रेट जान लेना जरूरी है। आज सुबह बाजार खुलते ही सोने और चांदी दोनों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की रिपोर्ट के अनुसार 24 कैरेट सोना ₹1,18,690 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹1,08,800 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹89,020 प्रति 10 ग्राम वही चांदी ₹1,51,000 प्रति किलो पर मिल रहा हैं।
आपके शहर में आज क्या है सोने का भाव?
हर शहर में टैक्स और ज्वेलर चार्जेज़ अलग-अलग होने से रेट्स में थोड़ा फर्क आता है। प्रमुख शहरों में आज के दाम इस प्रकार हैं:
दिल्ली : 22 कैरेट ₹1,08,800 | 24 कैरेट ₹1,18,690 प्रति 10 ग्राम
मुंबई : 22 कैरेट ₹1,08,750 | 24 कैरेट ₹1,18,650 प्रति 10 ग्राम
कोलकाता : 22 कैरेट ₹1,08,780 | 24 कैरेट ₹1,18,700 प्रति 10 ग्राम
चेन्नई : 22 कैरेट ₹1,09,500 | 24 कैरेट ₹1,19,460 प्रति 10 ग्राम
आज चांदी का क्या भाव है?
सोने की तरह चांदी में भी गिरावट दर्ज हुई है।
दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 1 किलो चांदी का भाव लगभग ₹1,51,000 है।
वहीं चेन्नई और भोपाल जैसे शहरों में दरें करीब ₹1,52,200 प्रति किलो तक पहुंच गई हैं।
अगर आप चांदी के बर्तन या आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए लाभकारी हो सकता है।
रोजाना सोना-चांदी की कीमतें कैसे तय होती हैं?
सोने और चांदी की दरें कई वैश्विक और घरेलू कारणों पर निर्भर करती हैं:
- अंतरराष्ट्रीय बाजार की मांग और आपूर्ति
- अमेरिकी डॉलर की मजबूती
- विदेशी मुद्रा विनिमय दर
- कच्चे तेल और शेयर बाजार की स्थिति
- राजनीतिक और आर्थिक स्थिरता
भारत में सोना क्यों खास माना जाता है?
भारत में सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि समृद्धि और शुभता का प्रतीक है। शादी-ब्याह, त्योहार और विशेष अवसर पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है, लंबे समय में सोना हमेशा अच्छा रिटर्न देता है। यही वजह है कि हर वर्ग का व्यक्ति सोने की खरीद में रुचि रखता है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें बताए गए रेट्स बाजार की स्थिति के अनुसार बदल सकते हैं। किसी भी प्रकार की खरीदारी या निवेश करने से पहले अधिकृत ज्वेलर या विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।