भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। अगर आप सोने के आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं या निवेश करना चाहते हैं, तो आज के ताजा भाव जरूर जान लें। आज सुबह बाजार खुलते ही सोने और चांदी दोनों की कीमतों में नरमी दर्ज की गई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 24 कैरेट शुद्ध सोना ₹1,17,216 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,07,448 प्रति 10 ग्राम के भाव पर मिल रहा है। वहीं 18 कैरेट सोने का रेट ₹87,912 प्रति 10 ग्राम चल रहा है। चांदी की बात करें तो आज 1 किलो चांदी का भाव ₹1,35,300 तक पहुंच गया है।
सोना चांदी की कीमत से जुड़ी ताज खबरें?
अगर आप अपने शहर में आज के सोने के रेट जानना चाहते हैं तो नीचे प्रमुख शहरों के भाव विस्तार से बताए गए हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, भोपाल, इंदौर जैसे शहरों में आज 22 और 24 कैरेट सोने के अलग-अलग रेट चल रहे हैं। उदाहरण के लिए भोपाल और इंदौर में आज 22 कैरेट सोना ₹1,07,450 रुपए प्रति 10 ग्राम मिल रहा है, जबकि दिल्ली में यही सोना ₹1,07,420 रुपए में बिक रहा है। 24 कैरेट का भाव दिल्ली में ₹1,17,216 चल रहा है।
आज चांदी का क्या रेट है?
सोने की तरह चांदी की कीमत में भी आज गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जैसे शहरों में 1 किलो चांदी का भाव ₹1,35,300 तक पहुंच गया है। वहीं चेन्नई, भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में यही चांदी ₹1,36,500 प्रति किलो की दर से मिल रही है। अगर आप चांदी के बर्तन या ज्वेलरी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है।
शुद्ध सोने की पहचान कैसे करें?
अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि सोना असली है या नहीं, तो इसके लिए हॉलमार्क देखना सबसे जरूरी होता है। BIS यानी भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा प्रमाणित सोने पर हॉलमार्क अंकन होता है। 24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट सोना करीब 91.6% शुद्ध होता है। 22 कैरेट पर ‘916’, 18 कैरेट पर ‘750’ और 21 कैरेट पर ‘875’ अंक लिखा होता है, जिससे उसकी शुद्धता पहचानी जा सकती है।
सोने-चांदी की कीमत रोजाना कैसे तय होती है?
सोने और चांदी की कीमत हर दिन कई फैक्टर के आधार पर तय की जाती है। जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग और आपूर्ति की स्थिति, डॉलर की कीमत, विदेशी मुद्रा विनिमय दर, और कच्चे तेल की कीमतें। जब ग्लोबल बाजार में अस्थिरता होती है, तो निवेशक सोने को सुरक्षित विकल्प मानते हैं, जिससे उसकी कीमत बढ़ जाती है। वहीं शांति के समय कीमतों में गिरावट देखी जाती है।
भारत में सोना क्यों है इतना खास?
भारतीय समाज में सोना सिर्फ एक धातु नहीं, बल्कि समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है। शादी-ब्याह, त्योहार, जन्मदिन, हर खास मौके पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। यही कारण है कि देश में हर वर्ग का व्यक्ति सोने की खरीद में रुचि रखता है। चाहे कीमतें कितनी भी ऊपर जाएं, सोने ने हमेशा अच्छा रिटर्न दिया है और निवेश के लिहाज से सुरक्षित विकल्प साबित हुआ है।
डिस्क्लेमर : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दिए गए रेट इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) या अन्य सार्वजनिक स्रोतों पर आधारित हैं, जो समय और बाजार की स्थिति के अनुसार बदल सकते हैं।